गुरु के प्रति अपार निष्ठा बहुत जरूरी
संजय देवांगन
धमतरी // नारी शक्ति गायत्री परिवार झिरिया के तत्वाधान में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर झिरिया में यज्ञ हवन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित हुआ। एक शाम गुरुदेव के नाम कार्यक्रम में श्रोता मंत्रमुग्ध हो गुरु महिमा सुन हर्षित हुए।*
अखिल विश्व गायत्री परिवार के सृता परम पूज्य गुरुदेव पं. श्री राम शर्मा आचार्य के संदेशों को विचार क्रांति के रूप में गांव गांव परिजनों तक परोसा जा रहा है। इसी कड़ी में गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर यज्ञीय अनुष्ठान के तहत सदगुरु भगवान को याद किया गया। श्रोताओं ने संगीतमय भजनों के साथ गुरु महिमा का श्रवण कर खूब आनंद लूटे
युग पुरोहित कौशिक जी महाराज ने एक शाम गुरुदेव के नाम गुरु वंदना के साथ शुभारंभ करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन तभी सार्थक है जब वह गुरु वरण किया हो। अपने गुरु के प्रति अपार निष्ठा, गुरु के हर आदेशों को पूर्णतः परिपालन, समर्पण भाव ही सच्चे शिष्यत्व भरे भक्ति का बोध कराती है। उन्होंने मानस के राजा दशरथ, श्री राम,देवी भागवत कथा के देवकी वासुदेव सहित भागवत गीता के विभिन्न प्रसंगों का उदाहरण देते हुए बताया कि गुरु से बढ़कर कोई नहीं। स्वयं परब्रह्म ही गुरु रूप में अवतरित हो कर भक्तों की नैया पार करते हैं। सन्मार्ग में चलने प्रेरित करते हैं जबकि संसारी जीव सिर्फ मोह और माया में फंसा कर धोखा देते हैं। जीव और ब्रह्म के बीच सेतु बन गुरु विराजित होते हैं
प्रवचन कर्ता श्री कौशिक ने कहा कि देहाभिमान से ऊपर उठकर गुरु चरणों में असीम प्रीत हो जाय तो समझ लीजिए दुनिया की हर उपलब्धि हस्तगत होती जा रही है। विषयी जीव, संसारियों से विमुख हो प्रभु में तन्मय होने गुरु ही सहारा बनते हैं । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक सुखराम साहू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद सिन्हा व आभार प्रेमलाल बाघमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नारी शक्ति गायत्री परिवार के सीमा पटेल, लक्ष्मी बाघमार, रेखा चंद्राकर, मोहनी पटेल, सीमा सिन्हा, माना ढीमर, लोकेश्वरी में सिन्हा, शांता पटेल, उत्तरा पटेल, रिद्धि पटेल, पुष्पा सिन नन्हा, जानकी पटेल, गीता निर्मलकर, गोमती पटेल, नीरा सिन्हा, देवश्री चंद्राकर, उत्तम चंद्राकर, नंदलाल साहू मोंगरा,पुनीत चंद्राकर, यशवंत सिन्हा कंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे
0 Comments