धमतरी //20 दिवसीय सावन महोत्सव के तहत रक्षाबंधन के दूसरे दिन रविवार को भोजली उत्सव मनाया गया देर शाम 7 बजे गणेश चौक स्थित भगवान जाहरवीर गोगाजी महाराज की मंदिर में पहुंचकर शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, एमआईसी मेंबर अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी, पिंटू डागा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और भगवान जाहरवीर गोगाजी की विशेष पूजा अर्चना कर धमतरी शहरवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। देर रात 10 बजे के करीब यह भोजली शोभायात्रा मकई तालाब पहुंचकर विसर्जित हुई

                             विज्ञापन