धमतरी जिले में गौवंशों के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 बछड़ों को मुक्त कराया है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के चौकी करेलीबड़ी का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप में गौवंशों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम करेलीबड़ी के नंगरा नाला, बजरंग बली मंदिर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में 9 बछड़े बेहद खराब स्थिति में भरे मिले, जिन्हें बिना चारा-पानी के ले जाया जा रहा था पुलिस ने मौके पर वाहन चालक अभिलाष कुमार साहू (25 वर्ष) और उसके साथी राहुल यादव (27 वर्ष), दोनों निवासी बरबसपुर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही बोलेरो पिकअप वाहन और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं बरामद सभी गौवंशों को सुरक्षित गौशाला में रखा गया है। धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि पशुओं के प्रति क्रूरता पर रोक लगाई जा सके

0 Comments