धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी करेलीबड़ी के ग्राम हरदी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रारंभ में यह मामला सामान्य मृत्यु का प्रतीत हो रहा था, लेकिन सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के चलते सच्चाई सामने आ गई

 संदिग्ध मौत से हत्या तक का खुलासा

30 मार्च 2026 को ग्राम हरदी में एक नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही करेलीबड़ी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत विवेचना शुरू की घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें मौत का कारण गला घोंटना (श्वास अवरुद्ध) बताया गया और मृत्यु की प्रकृति हत्या (हॉमीसाइडल) पाई गई। इसके बाद मामला पूरी तरह हत्या में बदल गया और पुलिस ने जांच तेज कर दी

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

विवेचना के दौरान सामने आया कि मृतका और उसके पति चन्द्रशेखर यादव के बीच संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी पति ने रस्सी से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चन्द्रशेखर यादव (26 वर्ष) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त काले रंग की रस्सी भी बरामद कर ली गई 

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी की मां रिना बाई यादव (46 वर्ष) ने घटना को छुपाने की कोशिश की उन्होंने मृतका की मौत को सीने में दर्द से हुई प्राकृतिक मृत्यु बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया साक्ष्य छुपाने और भ्रामक जानकारी देने के आरोप में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया

पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला

धमतरी पुलिस की सतर्कता, वैज्ञानिक जांच (एफएसएल टीम की मदद) और लगातार निगरानी के चलते इस अंधे हत्या कांड का पर्दाफाश संभव हो सका पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 51/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 आरोपीगण

चन्द्रशेखर यादव (26 वर्ष)

रिना बाई यादव (46 वर्ष)

निवासी: ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़):

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि घरेलू विवाद किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं समय रहते संवाद और समझदारी ही ऐसे मामलों को रोक सकती है वहीं, धमतरी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने एक जटिल मामले को सुलझाकर न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है