धमतरी में मानसून की दस्तक का इंतजार, किसानों की बढ़ी चिंता

 संजय देवांगन //धमतरी जिले में मानसून की सक्रियता का इंतजार किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव और बादलों की आवाजाही के बावजूद पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है खरीफ सीजन की तैयारी कर चुके किसान अच्छी बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि धान की बुआई का कार्य तेजी से शुरू हो सके

कृषि विभाग द्वारा किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों की तैयारी पूरी रखने की सलाह दी गई है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान बीज एवं खाद का भंडारण कर चुके हैं और पहली अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं

शहर में भी गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं नागरिकों का कहना है कि बारिश होने से मौसम सुहावना होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी जानकारी पर नजर रखें और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार खेती कार्य करें जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किसान मानसून के आगमन को लेकर आशान्वित हैं और अच्छी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं