गोल्डी खान धमतरी। पिछले दिनों कांग्रेस के एक पार्षद ने नगर निगम के भीतरी माहौल को लेकर इसे राजनीतिक अखाड़ा बताया था साथ ही यहां आपसी खींचतान का जिक्र भी किया था उन्होंने अपनी इस बात को बकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जगजाहिर भी किया था साथ ही उनका यह भी कहना था कि जनता से जुड़े मामलों से परे निगम में भारी खींचतान चल रही है जिसमे कांग्रेस के पार्षदों के अलावा भाजपा के पार्षदों के साथ भी आपसी तालमेल नहीं बैठ पा रहा है उन्होंने इस मुद्दे पर मेयर पर भी सवाल उठाए थे बहरहाल वो बात तो फिलहाल उसी समय खत्म हो गई थी किंतु आज यानी बुधवार को जो खबर नगर निगम से बाहर आई है वह काफी चौंकाने वाली है जिसमें यह पता चल रहा है कि निगम के दिग्गज पार्षद और पीडब्ल्यूडी विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी की जगह बनिया पारा के पार्षद पिंटू यादव सम्हालेंगे हालांकि इस मामले में मेयर श्री रोहरा का बयान आना अभी बाकी है मगर व्हाट्सएप ग्रुपों में इससे जुड़ा एक कागज सैर कर रहा है हालांकि नगर निगम में ऐसा क्यों हुआ इसकी वजह क्या है इस मामले में यह सवाल फिलहाल बना हुआ ही है जिसकी पुष्टि आगे होगी किंतु यहां पर इस बात का भी जिक्र करना लाजिमी है कि पिछले दिनों निगम के स्वास्थ्य विभाग के सभापति नीलेश लूनिया की जगह भी पार्षद श्यामलाल नेताम को दी गई थी मतलब उनका प्रभार बदल गया था यह मामला भी जब सुर्खियों में आया था तब इस मामले को लेकर भी काफी हलचल और सवाल फिजा में तैर रहे थे लेकिन अब जब यह मामला सामने आया है तो कांग्रेस के पार्षद की बात सच होती सामने आ रही है कि नगर निगम में भीतर कुछ ठीक नहीं चल रहा है अन्यथा आमापारा के पार्षद विजय मोटवानी जिनके कार्य को बारिश में सारे शहरवासियों ने सराहा था और उनके कार्य की चारों तरफ प्रशंसा हुई थी कि उन्होंने आमापारा क्षेत्र की बरसो की जलभराव वाली समस्या को खत्म कर दिया था उन्हें उनके पद से क्यों पृथक किया जाता यह सवाल अब भी बना हुआ है ?