गोल्डी खान धमतरी। एक तरफ सेवा संकल्प अभियान का खास कार्यक्रम चल रहा था तो दूसरी तरफ कुछ नाराज लोग खाली बाल्टी लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे हालांकि यह स्थिति काफी अजीब थी लेकिन लोगो की पानी की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है ज्ञात हो कि बुधवार को गांधी मैदान में यह नजारा सामने आया था जब औद्योगिक वार्ड नवागांव वार्ड समेत कुछ अन्य वार्ड के लोग नगर निगम खाली बाल्टी लेकर पहुंचे थे लेकिन उस समय निगम में उन्हें कोई जिम्मेदार अफसर या जनप्रतिनिधि नहीं मिला इस दौरान उन्हें पता चला कि निगम के जिम्मेदार गांधी मैदान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में जुटे हुए है इतना सुनकर यह सभी लोग खाली बाल्टियों के साथ गांधी मैदान भी पहुंच गए और निगम के जिम्मेदारों से पानी की मांग करने लगे थे इस दौरान युवा नेता कोमल संभाकर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके वार्ड समेत आसपास के इलाकों में पानी नहीं आ रहा है उसकी मांग हम लोग कर रहे है क्योंकि घरों में पानी नहीं आने से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है उन्हें पर्याप्त रूप से नगर निगम पानी उपलब्ध करा दे हालांकि इस दौरान वहां पर थोड़ी अजीब स्थिति भी बन गई थी माहौल में थोड़ी गहमागहमी भी थी जिसे देखते हुए पुलिस भी वार्ड के लोगो को समझाइश देने लगी थी साथ ही निगम के अफसर भी उनसे बातचीत करने लगे थे जिन्होंने बताया कि पाइप लाइन टूटने की वजह से दिक्कत आई है जिसे जल्द बनाकर समस्या का समाधान किया जायेगा इधर विदित हो कि शहर के लगभग 40 वार्डों से पानी नहीं आने या फिर पानी कम आने गंदा पानी आने की शिकायत लगातार सामने आ रही है जिस पर निगम के अफसरों और जनप्रतिनिधियों को गौर करने की जरूरत है क्योंकि यह समस्या लगातार बढ़ रही है जिससे लोग राहत चाहते है
0 Comments