गोल्डी खान धमतरी। धमतरी जिले में युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने का काम कुछ अवैध काम से जुड़े लोग कर रहे है जिसमें कुछ सट्टेबाज भी शामिल है जिनकी चपेट में आकर बहुत से युवा बर्बाद हो रहे है फिर नशे का कारोबार भी चरम पर है जिसकी वजह से युवा नशे की गर्त में जा रहा है और अपने साथ अपने परिवार को भी मुश्किल में डाल रहा है बता दे कि कांकेर पुलिस ने धमतरी के एक युवक को पकड़ा है जिस पर बड़े पैमाने में ऑनलाइन सट्टा खिलाने का आरोप है हालांकि ऑनलाइन सट्टा धमतरी जिले के लिए कोई नयी बात नहीं है यहां ऑनलाइन सट्टे के बड़े से बड़े धुरंधर मौजूद है दरकार है तो बस उन पर कार्रवाई की याद दिला दे कि धमतरी जिले की पुलिस ने अब तक किसी भी ऐसे सटोरिया को अब तक नहीं पकड़ा है जो इस अवैध कारोबार का किंग हो पुलिस की जब भी यहां कार्रवाई हुई है अक्सर छोटे छोटे सटोरियों को ही पकड़ा गया है हालांकि ये भी अलग बात है कि उन सटोरियों पर राजनीतिक संरक्षण की भी बातें अक्सर ही सामने आती है मगर कांकेर पुलिस ने इसे नजर अंदाज कर बड़ी कार्रवाई कर दी है जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में जा रहा था यदि धमतरी पुलिस कांकेर पुलिस से समन्वय बनाकर यहां के भी सटोरियों की कुंडली खंगाले तो यहां कि पुलिस को भी ऐसे मामले में किसी बड़े ऑनलाइन नेटवर्क की जानकारी जरूर मिल सकती है ऐसा सूत्रों का कहना है मगर यहां कि पुलिस इतनी जहमत उठाए तब यह सब संभव हो पायेगा बहरहाल धमतरी के युवक के कांकेर में पकड़े जाने को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है
0 Comments