गोल्डी खान धमतरी। शहर के लोग अपने लिए अच्छी सड़क लगातार मांग रहे है क्योंकि शहर की ज्यादातर सड़के जर्जर हो चुकी है जो कि चलने लायक भी नहीं है हालांकि इनकी बदहाल हालत से इनसे जुड़े जिम्मेदार विभाग भी वाकिफ है जिन्होंने बारिश थमने के बाद रत्ना बांधा चौक से मठ मंदिर चौक तक म्युनिस्पल स्कूल से नगर निगम डॉक्टर एनपी गुप्ता तक घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक बालक चौक से रोकड़िया चौक तक और भगवती लॉज से शिव चौक तक सड़को को बनाने का वादा किया था हालांकि ये सड़क बनेगी यह लोगो को उम्मीद भी है मगर कब बनेगी यह सवाल भी है एक जानकारी के अनुसार इसके लिए करोड़ो का टेंडर भी हुआ है और वर्क आर्डर भी हो गया है ऐसी खबर है जिसकी फिलहाल पुष्टि नहीं है और यदि ऐसा हुआ है तो अच्छी बात है यह लोगो का कहना है क्योंकि ऐसा होगा तब ही तो लोगो को नयी सड़क की सुविधा मिलेगी बहरहाल इसके अलावा जर्जर सड़क की रिपेयरिंग के लिए भी करीब 25 लाख रूपये आने की बात कही गई थी उसका भी क्या हुआ? यह लोगो का सवाल है विदित हो कि शहर की लगभग सभी सड़के खराब है जिसे लेकर आंदोलन भी लगातार हो रहे है मगर ये कब बनेगी इसका इंतजार भी लोग बेसब्री से कर रहे है लोगो का इस मामले में यह भी कहना है कि अब तो बारिश भी थम गई है अब ये सड़के कब बनेगी? कब लोगो को सड़क की अच्छी सुविधा मिलेगी
0 Comments