धमतरी पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने एक आदेश जारी कर 14 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धमतरी से 22 जुलाई 2025 को जारी हुए आदेश क्रमांक -725 /2025 के तहत, निरीक्षक से लेकर सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर तक के अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस सूची में महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं, जिनकी बदली पर आम जनता और पुलिस महकमे दोनों की नज़रें टिकी हैं।

जाने कौन अधिकारी, कहाँ से कहाँ गया

 01 निरीक्षक शरद ताम्रकार जो अब तक थाना प्रभारी नगरी थे, उन्हें थाना प्रभारी दुगली बनाया गया है।
 
02 निरीक्षक चक्रधर बाग थाना प्रभारी बोराई से अब थाना प्रभारी नगरी होंगे।

 03 निरीक्षक नरेन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष, धमतरी से अब थाना प्रभारी बोराई में पदस्थ किए गए हैं।

 04 निरीक्षक प्रमोद कुमार अमलतास रक्षित केंद्र धमतरी से अब थाना प्रभारी भखारा का मोर्चा संभालेंगे।

 05 निरीक्षक अरुण साहू थाना प्रभारी मगरलोड से अब थाना प्रभारी मेचका बनाए गए हैं।

 06 उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला जो पहले थाना धमतरी में थे, अब थाना प्रभारी मगरलोड बनाए गए हैं।

 07 उप निरीक्षक बालाराम सिन्हा रक्षित केंद्र धमतरी से अब थाना धमतरी में पदस्थ किए गए हैं।

 08 सहायक उप निरीक्षक श्याम कुमार सोरी थाना प्रभारी अकलाडोंगरी से अब रक्षित केंद्र धमतरी संबद्ध डीआरजी नगरी में स्थानांतरित हुए हैं।

 09 सहायक उप निरीक्षक अरविंद नेताम थाना प्रभारी खल्लारी से अब थाना प्रभारी अकलाडोंगरी में अपनी सेवाएं देंगे।

 10 सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नाग थाना प्रभारी दुगली से अब थाना प्रभारी खल्लारी में पदस्थ किए गए हैं।

 11 सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम बंजारे थाना प्रभारी मेचका से अब चौकी प्रभारी करेलीबड़ी बनाए गए हैं।

 12 सहायक उप निरीक्षक तुलसीराम मिथलेश चौकी प्रभारी करेलीबड़ी से अब थाना अर्जुनी में स्थानांतरित हुए हैं।

 13 सहायक उप निरीक्षक विरेश तिवारी पुलिस नियंत्रण कक्ष धमतरी में थे और अब प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष धमतरी ही रहेंगे।

 14 सहायक उप निरीक्षक पुष्पा पाण्डेय रक्षित केंद्र धमतरी संबद्ध महिला सेल से अब थाना धमतरी में ड्यूटी करेंगी।

इस बड़े फेरबदल से उम्मीद की जा रही है कि धमतरी जिले में पुलिसिंग और बेहतर होगी, जिससे अपराधों पर और प्रभावी ढंग से लगाम लगाने में मदद मिलेगी। इस आदेश की प्रतियां सभी संबंधित अधिकारियों और थानों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई हैं।