केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा ईडी सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं पर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में आज एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन जी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। एनएसयूआई ने साफ कहा कि यह लड़ाई संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है, जो निरंतर जारी रहेगी।