धमतरी, 10 जुलाई 2025। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने आज भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के साथ नगर की आराध्य देवी माँ विंध्यवासिनी के दरबार में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। पूजन के उपरांत महापौर रोहरा ने कहा, "गुरु पूर्णिमा जीवन में मार्गदर्शन देने वाले गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है। यह पर्व हमें आत्मचिंतन, आस्था और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम भी है। माँ विंध्यवासिनी का आशीर्वाद हमें सेवा, सद्भाव और जनहित के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है।"
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखा गया। महापौर रामू रोहरा के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पवन गजपाल, राजीव चंद्राकर, गौरव मगर, राकेश यादव, देवेंद्र ध्रुवंशी, राम सोनी, एताब देवांगन, ईश्वर सोनकर, विशाल त्रिवेदी, नीलमणि पावरिया, गोपाल साहू और हेमंत बंजारे मौजूद रहे। इन सभी ने माँ विंध्यवासिनी से नगर की निरंतर उन्नति, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रार्थना की।
महापौर रोहरा ने इस अवसर पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा, "हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारे विकास की आधारशिला हैं। माँ विंध्यवासिनी का आशीर्वाद और जनता का सहयोग ही हमारे हर प्रयास को सफल बनाता है।"
0 Comments