शोभायात्रा के दौरान जैन समुदाय के पूज्य साधु-साध्वियों और भक्तजनों ने भजनों और धार्मिक संगीत के माध्यम से पर्व की पवित्रता को और गहराया। यह पर्व आत्मशुद्धि, क्षमा और अहिंसा का प्रतीक माना जाता है।
इस शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू सहित पार्टी के कई जिला स्तरीय नेता सदर बाजार पहुंचे। उन्होंने पूज्य साधु-साध्वियों को नमन किया और आशीर्वाद लिया।
एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी करते हुए रंजना साहू ने कहा, संवत्सरी क्षमा, अहिंसा और मैत्री का पावन पर्व है। आइए, कटुता का परित्याग कर प्रेम, करुणा और क्षमा के आलोक से एक नई जीवनयात्रा आरंभ करें। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें भगवान महावीर के द्वारा दिखाए गए मार्ग अहिंसा, सत्य और करुणा को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, जिला कार्यालय मंत्री विजय साहू, एमआईसी विजय मोटवानी, पार्षद कोमल सार्वा, प्रकाश गोलछा, भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिंदुजा, जिला उपाध्यक्ष देवेश अग्रवाल, भूपेश लुनिया, विशाल रामरख्यानी, संतोष मडामे, दौलत वाधवानी, दीपक लालवानी और दिव्यांश जैन सहित कई पार्टी पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे।
0 Comments