अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, इस बार आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद।
आंदोलन में जाने की सिविल सर्जन कार्यालय में सुचना दिया गया.
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आव्हान में दिनांक 18 अगस्त 2025 से प्रदेश के समस्त NHM कर्मचारी अपने लंबित मांगों को लेकर हड़ताल में रहेंगे। दिनांक 17 जुलाई 2025 को हुए विधानसभा घेराव में अंतिम ज्ञापन दिया गया। जिसमें 15 अगस्त 2025 तक सरकार की ओर से मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अगस्त 2025 से प्रदेशभर के 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बार संघ ने आपातकालीन सेवाओं को भी पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ द्वारा शासन को पूर्व में ही सूचना दे दी गई है।
एनएचएम कर्मचारियों की प्रमुख मांगे:

1. संविलियन/स्थायीकरण।


2.  पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना।
3.ग्रेड पे का निर्धारण,
4.कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता।
5.लंबित 27% प्रतिशत वेतन वृद्धि।
6.नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण।
7.अनुकम्पा नियुक्ति।
8.मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा।

9. स्थानांतरण नीति,

10. न्यूनतम 10 लाख कैसलेश चिकित्सा बीमा।

20 वर्षों की सेवा, फिर भी उपेक्षा:

एनएचएम कर्मचारी विगत 20 वर्षों से प्रदेश के सुदूर अंचलों से लेकर प्रमुख शासकीय संस्थानों में स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बने हुए हैं। कोविड-19 महामारी जैसे संकट में भी इनकी भूमिका अतुलनीय रही है।

इसके बावजूद, आज भी उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है, जबकि अन्य राज्यों में इसी मिशन के कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हैं।

आगामी अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 अगस्त 2025 की सूचना 5 अगस्त 2025 को दिया गया। जिला अस्पताल धमतरी में एम एच एम कर्मचारी संघ इकाई जिला अस्पताल धमतरी द्वारा सिविल सर्जन सर को सूचना दिया गया। जिला अस्पताल धमतरी से इकाई अध्यक्ष श्री विकास सुल्तान, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक, सलाहकार श्री नारायण साहू, टिकेश शर्मा, रामखिलावन साहू, नोमनारायण, लेंमिन ध्रुव, गामीनी चंद्राकर, दीपा गजेन्द्र, भारती साहू, ईशा हीराधर उपस्थित रहे