धमतरी//दंतेश्वरी हाईस्कूल रत्नाबांधा,हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम विद्यालय मे बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा, विद्यारम्भ संस्कार, छात्र छात्राओं द्वारा हनुमान चालीसा, श्री राम स्तुति का पाठ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के साधक श्री संदीप देशमुख के द्वारा माँ सरस्वती, श्री गणेश, माँ गायत्री की पूजा अर्चना कर किया गया मुख्य यजमान के रूप मे पालक श्री रूपनारायण देवांगन एवं भेनुमति देवांगन एवं सूरज यादव एवं बरदानी यादव, धनेश साहू एवं मीना साहू उपस्थित थे। इस कार्यक्रम मे अपने नये शिक्षा जीवन की शुरुआत करने वाले 20 बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार स्लेट, पेंसिल, एवं कलम पूजन के साथ कराया गया   बच्चों ने स्लेट पर

ओम भूर्भुवः स्वः मंत्र लिखवाकर विधिवत संस्कार पूर्ण कराया गया। तत्पश्चात सभी बच्चों ने एक-एक करके मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर विद्या एवं विवेक की प्राप्ति के लिए आशीर्वाद लिया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लीला साहू ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व मां सरस्वती के अवतरण का प्रतीक है। हिंदू परंपरा में विद्यारंभ संस्कार का बहुत महत्व है। जिसके माध्यम से बच्चों की शिक्षा जीवन की नींव रखी जाती है। उन्होंने बताया कि यह सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है जो ज्ञान अर्जन का एक आधार बनता है। इस कार्यक्रम मे शिक्षक वर्षा देवांगन, मोहन साहू, वीणा साहू, पूर्वी सोनकर, सोनाली रजक, दुर्गा देवांगन, प्रियंका यादव, ज्योति रामटेके, रूपा यादव, काजल यादव, छाया तिवारी, फाल्गुनी ढीमर, प्रवेश चांडक, भूखीन ध्रुव सहित सभी बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी शिक्षक स्टाफ ने बच्चों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया