संजय देवांगन //धमतरी देवांगन समाज के द्वारा मां परमेश्वरी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो कि सभी 40 वार्डों और आसपास के ग्रामीण अपने वार्डों से एक एक झांकी सजाकर लाए थे यह झांकी पुराना कृषि ऊपज मंडी से 12/30 बजे निकाली गई जो की सिहावा चौक, घड़ी, चौक से सदर मार्केट बिलाई माता मंदिर से देवांगन धर्म शाला के प्रांगण में पहुंचा जो की देवांगन समाज द्वारा जीवंत झाकियों प्रस्तुत किए गए थे लोगो का मन मोह लिया
इस शोभा यात्रा में समाज के बच्चे बूढ़े महिला पुरुष सभी लोग शामिल हुए और मां परमेश्वरी की जय करो से पूरा शहर गूंज उठा शहर के लोगों ने माता रानी की पूजा अर्चना की और अपने जीवन की मंगल कामनाओं की आशीष मांगे सभी लोग डीजे, धूमाल में झूमते नजर आए इधर माता का सेवा में भी लोग झूमते रहे लोगों में भारी उत्साह देखने को मिले और लोगों ने भाई चारे से गले लगाकर एक दूसरे को बधाई दिए दीपक देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन बताते है की यह झांकी बहुत ही सुंदर और मनमोहक था इस प्रकार का झांकी हमारे देवांगन समाज में हर साल होनी चाहिए ताकि हमारे देवांगन समाज की गौरव शील हो लोगो को यह संदेश देते हुए कहा कि हमे मां परमेश्वरी जयंती बड़े धूम धाम और भाई चारे से मनाना चाहिए
विज्ञापन




0 Comments