संजय देवांगन परेड रिहर्सल में पुलिस बल, सीएएफ,होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
गणतंत्र दिवस 2026 के भव्य आयोजन की तैयारियों के तहत आज दिनांक 24/01/2026 को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड मैदान में परेड की रिहर्सल आयोजित की गई रिहर्सल में पुलिस बल, सीएएफ, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया रिहर्सल के दौरान परेड की ड्रिल, मार्च पास्ट, सलामी एवं अनुशासन का अभ्यास किया गया। परेड का निरीक्षण कलेक्टर बी एस उईके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा किया गया तथा परेड की गुणवत्ता, अनुशासन एवं समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु लगातार अभ्यास किया गया । आज अंतिम रिहर्सल आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।


0 Comments