धमतरी माँ दंतेश्वरी हाईस्कूल रत्नाबांधा, धमतरी हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल मे गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार एवं लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, माँ सरस्वती की चलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवालित कर किया गया। तत्पश्चात लायंस क्लाब के अध्यक्ष श्री एस. डी. नानकानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी जिसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्र संघ के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर किया गया
इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमे देशभक्ति गीत, सामूहिक गीत, कर्मा नृत्य, बस्तारिया गीत, छत्तीसगढी गीत, आदिवासी गीत, देशभक्ति गीत, आदि गानो पर बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर एवं मनमोहक प्रस्तुति दिया गया लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री एस.डी. नानकनी मे गणतंत्र दिवस के ऊपर प्रकाश डाला साथ ही उपाध्यक्ष श्री सुन्दर पुरी गोस्वामी ने बताया की आज के दिन हम हमारे देश के अमर शहीदों का नमन करते है। सभी क्लब के सदस्यों ने बच्चों को 77 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी साथ ही विगत वर्ष 2024-25 मे कक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं जिसमे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसमे मोक्ष नगारची, दृष्टि ध्रुव, साक्षी मिनपाल, युवराज साहू, प्रिशा मेश्राम, विभा चक्रधारी, झरना देवांगन, यादिति साहू, सेजल ढीमर, चंद्रप्रकाश सतनामी, साकेत देवांगन, तेजेश्वनी नाग, देवेश साहू, कुमकुम ध्रुव, वोनिश सेन, प्रवीण ध्रुव, धनिष्ठा मीनपाल, कावेरी हल्बा, साक्षी साहू, साक्षी देवांगन, रोहिणी वर्मा, दीप्ती देवांगन, चांदनी मिश्रा, गायत्री गुप्ता शामिल थे कु. सोनाली रजक ने कार्यक्रम का संचालन किया। साथ ही देश की आजादी, वीरों के बलिदानो के बारे मे बच्चों को बताई सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम मे अपना सहयोग दिया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लीला साहू ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी इस कार्यक्रम मे लायंस क्लब के सदस्यों मे मुरली आंदानी, विजय अग्रवाल, मनोज सोनी, कामिनी कौशिक, शिक्षक स्टॉफ मे वीणा साहू, मोहन साहू, रूपा यादव, वर्षा देवांगन, पूर्वी सोनकर, दुर्गा देवांगन, प्रियंका यादव, ज्योति रामटेके, काजल यादव, छाया तिवारी, फाल्गुनी ढीमर, प्रवेश चांडक, भूखीन ध्रुव, सहित सभी बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे प्रसादी वितरण किया गया
विज्ञापन



0 Comments