धमतरी जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस ने सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे चल रहा था सट्टा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे अर्जुनी क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी के माध्यम से लोगों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलवा रहा है सूचना की पुष्टि के बाद अर्जुनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों सट्टा खिलाते पकड़ा गया

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी का नाम:

दिनेश सोनवानी

पिता – भीखूराम

उम्र – 34 वर्ष

निवासी – सांकरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी

मौके से जप्त सामग्री

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने:

01 नग सट्टा-पट्टी

01 नग डॉट पेन

नगद रकम 3,110 रुपये

जप्त कर विधिवत कार्रवाई की।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना अर्जुनी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/26 के तहत धारा 6(क) जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है पुलिस का सख्त संदेश धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी