धमतरी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर वार्ड क्रमांक 40 में वार्डवासियों के लिए एक अनोखा और सराहनीय आयोजन देखने को मिला। वार्ड की पार्षद पूर्णिमा भारत देवांगन द्वारा वार्ड के नागरिकों के मनोरंजन एवं सांस्कृतिक जुड़ाव के उद्देश्य से विशेष पहल की गई।इस अवसर पर पार्षद पूर्णिमा भारत देवांगन वार्ड के लोगों को छत्तीसगढ़ी फिल्म “आटा चक्की” दिखाने के लिए सिनेमा हॉल लेकर गईं। कार्यक्रम में वार्ड के महिला, पुरुष, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला बढ़ावा छत्तीसगढ़ी फिल्म आटा चक्की रोमांस और कॉमेडी से भरपूर बताई जा रही है फिल्म में हास्य के साथ-साथ पारिवारिक भावनाओं को भी दर्शाया गया, जिससे दर्शकों ने खूब आनंद लिया फिल्म देखने के बाद वार्डवासियों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा। लोगों ने बताया कि लंबे समय बाद इस तरह सामूहिक मनोरंजन का अवसर मिला, जिससे सभी में उत्साह का माहौल बना
वार्डवासियों में दिखी खुशी
कार्यक्रम में शामिल वार्डवासियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी मेलजोल बढ़ता है और लोगों को तनाव से राहत मिलती है युवाओं ने भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों को समर्थन देने की बात कही और कहा कि स्थानीय भाषा और संस्कृति से जुड़ी फिल्मों को बढ़ावा मिलना चाहिए
पार्षद पूर्णिमा भारत देवांगन का संदेश
इस अवसर पर पार्षद पूर्णिमा भारत देवांगन ने कहा कि
वार्डवासियों के लिए केवल विकास कार्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहें, जिससे वार्ड के लोगों में एकता और सकारात्मकता बनी रहेउन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों और कला को प्रोत्साहन देना हम सभी का दायित्व है
वार्ड में बना उत्साहपूर्ण माहौल
इस आयोजन के बाद वार्ड क्रमांक 40 में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। लोगों ने पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया



0 Comments