संजय देवांगन
धमतरी/ शहर के मुख्य बिजली कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब अचानक एक सांप कार्यालय परिसर में घुस आया दोपहर के समय कर्मचारी अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे, तभी एक कर्मचारी की नजर फर्श के पास रेंगते सांप पर पड़ी देखते ही देखते कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी घबराकर बाहर की ओर निकलने लगे
कुछ समय के लिए कार्यालय का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय सर्प विशेषज्ञ को दी। सूचना मिलते ही सर्प पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी व मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया बाद में उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप संभवतः पास के झाड़ियों या खुले क्षेत्र से कार्यालय परिसर में प्रवेश कर गया था घटना के बाद कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा नियमित निरीक्षण की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हालांकि अचानक हुई इस घटना ने कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को कुछ समय के लिए दहशत में डाल दिया