धमतरी से लगभग 8 किलोमीटर दूर महानदी के तट पर बसे ग्राम अछोटा पर नदी में शिवजी का प्राचीन मंदिर है, इस मंदिर का इतिहास हजारो साल पुराना है, पौराणिक कथा अनुसार हजारो साल पहले राजा रानी के पुत्र प्राप्ति मनोकामना पूर्ण पश्चात् छैमासी रात में इस शिव मंदिर का निर्माण किया गया था | वर्तमान में धमतरी के विशेष दानदाता के सहयोग से करोडो रूपये की लागत से मंदिर का भव्यनिर्माण किया जा रहा जो प्रगति पर है, इसके पूर्व मंदिर का 42 वर्ष पहले जीर्णोद्धार किया गया तब से प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला का आयोजन किया जाता है और दूर दूर से हजारो भक्त अपनी मनोकामना लेके नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिवजी पर जल अर्पितकर अपनी मनोकामना पूर्ण करते है, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोलबम सेवा समिति व ग्रामवासी के तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर दिनांक 15/02/2026 दिन रविवार को भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए मेला स्थल को व्यवस्थित बनाने के लिए ग्राम विकास समिति के द्वारा विशेष रूप से सहयोग किया गया है, 42 वर्षो से ग्राम अछोटा का मड़ाई आस पास के गाँव का आखिरी मड़ाई होता है जो प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दूसरे रोज आयोजित किया जाता है इस वर्ष भी दिनाक 16/02/2026 को दिन सोमवार को मड़ाई का आयोजन किया है जिसमे रात्रिकालीन मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ी नाच महतारी के माया ग्राम चिखली बंधापारा अम्बागढ़ चौकी का आयोजन किया गया है | मेला-मड़ाई आयोजन में छोटे बड़े व्यापारी बंधुओ को दुकान संचालन पर विशेष ध्यान रखते हुवे निशुल्क दुकान लगाने की व्यवस्था की गई है ताकि अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी बंधू अपना दुकान संचालित कर सके