धमतरी, 16 फरवरी 2026 — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ धमतरी जिले में छात्र संगठन एनएसयूआई ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला धमतरी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पहुंचकर शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया

यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आव्हान एवं जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के निर्देश पर आयोजित किया गया। प्रदेश सचिव यश दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष नमन बंजारे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए 460 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये करना अन्यायपूर्ण एनएसयूआई ने ज्ञापन में बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड परीक्षा शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है जहां पहले परीक्षा शुल्क ₹460 था, उसे सीधे बढ़ाकर ₹800 कर दिया गया है। इसी तरह  नामांकन शुल्क ₹80 से बढ़ाकर ₹200 स्वाध्यायी (प्राइवेट) छात्रों के शुल्क में भी भारी बढ़ोतरी

की गई है संगठन ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि यह निर्णय गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने वाला है

ग्रामीण छात्रों पर पड़ेगा आर्थिक बोझ 

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि धमतरी एक कृषि प्रधान जिला है, जहां अधिकांश छात्र ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। पहले से ही महंगाई और आर्थिक दबाव झेल रहे अभिभावकों पर परीक्षा शुल्क का लगभग दोगुना भार डालना अनुचित है


जिलाध्यक्ष ने कहा

“सरकार शिक्षा को सेवा नहीं बल्कि वसूली का माध्यम बना रही है। यह छात्र विरोधी निर्णय एनएसयूआई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी।”

आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआई ने शासन से मांग की है कि बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लेकर पुरानी दरें बहाल की जाएं। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन सात दिनों के भीतर इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लेता है, तो एनएसयूआई पूरे जिले में उग्र आंदोलन, चक्काजाम और तालाबंदी करने के लिए बाध्य होगी।

संगठन ने कहा कि इस आंदोलन की जिम्मेदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी।

छात्र कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —

नमन बंजारे

यश दुबे

जय श्रीवास्तव

स्वयं सोनकर

प्रीतम नेताम

शुभम टंडन

दीपेश मानिकपुरी

सुदीप सिन्हा

तेजप्रताप साहू

तेजप्रकाश साहू

सहित अन्य छात्र नेता शामिल थे