धमतरी शहर में लंबे समय से चर्चित पाइपलाइन विस्तार एवं सुधार कार्य का निरीक्षण करने आज धमतरी विधायक ओंकार साहू मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य में हो रही लापरवाही और धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की बताया जा रहा है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों की खुदाई के बाद उचित मरम्मत नहीं की गई, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे, धूल-मिट्टी और अव्यवस्थित निर्माण सामग्री के कारण बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है स्थानीय व्यापारियों ने विधायक को अवगत कराया कि इस कार्य के चलते ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। वहीं आम लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कत, दुर्घटना की आशंका और यातायात जाम जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं निरीक्षण के दौरान विधायक ओंकार साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी विधायक ने यह भी कहा कि पाइपलाइन कार्य आवश्यक है, लेकिन इसे व्यवस्थित तरीके से और तय समयसीमा में पूरा करना जरूरी है ताकि जनता को राहत मिल सके