धमतरी/लोकप्रिय विधायक  देवेंद्र यादव  के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला धमतरी द्वारा एक भावुक एवं सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया 

वीडियो कॉल के जरिए सीधे जुड़े विधायक देवेंद्र यादव

कार्यक्रम का सबसे विशेष क्षण तब आया जब NSUI कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉल के माध्यम से विधायक देवेंद्र यादव  को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से जोड़ा बुजुर्गों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की विधायक देवेंद्र यादव  ने भी अत्यंत विनम्रता से बुजुर्गों का अभिवादन किया, उनका हालचाल जाना और सभी के प्रति सम्मान प्रकट किया

सेवा संकल्प का दिन

NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि देवेंद्र भैया का जीवन हमेशा समाजसेवा और जनहित के लिए प्रेरणा देता है। बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान ही उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, जय श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष (ग्रामीण) घनश्याम साहू, राजेंद्र देवांगन, अरविन्द यादव, तेजप्रताप साहू, नमन बंजारे, लिकेश साहू, अमन देवांगन, सुदीप सिन्हा, चंदू साहू, चैतन्य साहू, विवेक बंजारे, व्यंकट देवांगन सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे