धमतरी //जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में होटल, ढाबा एवं लॉजों की सघन जांच अभियान चलाया गया यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों, चोरी की घटनाओं तथा अवैध कृत्यों पर विशेष निगरानी रखी गई आगंतुक रजिस्टर और पहचान पत्रों का किया गया सत्यापन चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने होटल एवं लॉज संचालकों के आगंतुक पंजी (रजिस्टर) का गहन निरीक्षण किया साथ ही वहां ठहरे व्यक्तियों के वैध पहचान पत्रों का सत्यापन कर आवश्यक पूछताछ की गई संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके

अवैध शराब परोसने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस द्वारा होटल एवं ढाबों में यह भी जांच की गई कि कहीं अवैध रूप से शराब का सेवन या परोसना तो नहीं कराया जा रहा है

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना वैधानिक अनुमति के शराब परोसना दंडनीय अपराध है और उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी संचालकों को दिए गए आवश्यक निर्देश अभियान के दौरान होटल, ढाबा एवं लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से दर्ज करें

सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को दें

नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने लगातार जारी रहेगा अभियान धमतरी पुलिस द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के सघन जांच एवं निगरानी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जिले में शांति, सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके