धमतरी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक और सख्त कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रूद्री क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों अवैध महुआ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया हैपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामा टिकरा गंगरेल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना रूद्री पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। इस दौरान आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ लिया गया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 35 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000 रुपये है, जब्त की है। मामले में थाना रूद्री में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है
आरोपी का विवरण:
नाम: विष्णुराम निषाद
पिता: कन्हैया निषाद
उम्र: 62 वर्ष
निवासी: शिव चौक गंगरेल, थाना रूद्री, जिला धमतरी धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस द्वारा सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई से ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम कसी जा रही है

0 Comments