धमतरी। नगर निगम धमतरी के वर्ष 2026 के बजट पेश होने के दौरान सदन में उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया, जब बहस के बीच नेता प्रतिपक्ष द्वारा दो और ग्यारह नंबर जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया। यह टिप्पणी अचानक सामने आने के बाद सदन का माहौल कुछ समय के लिए गरमा गया और इसके अर्थ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार बजट में विकास कार्यों और कामकाज को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस चल रही थी। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सभापति की ओर इशारा करते हुए दो और चार ग्यारह से जुड़ी बात कही। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उनका आशय क्या था।
बयान के मायने क्या?
सदन में दिए गए इस बहस के बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर नेता प्रतिपक्ष किस संदर्भ में यह टिप्पणी कर रहे थे। क्या यह किसी विशेष मुद्दे या आरोप की ओर इशारा था, या फिर बहस के दौरान कही गई एक राजनीतिक टिप्पणी? इस पर न तो नेता प्रतिपक्ष की ओर से कोई स्पष्ट सफाई आई है और न ही सभापति की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
सदन से बाहर भी चर्चा तेज
सदन में विवाद के बाद नगर निगम के राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभिन्न स्तरों पर इसके अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं, जिससे मामला और पेचीदा होता नजर आ रहा है।
बजट से भटका फोकस?
जहां एक ओर बजट में विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा होनी थी, वहीं इस तरह के बहस के सामने आने से सदन का फोकस कुछ समय के लिए भटकता नजर आया।
दो और ग्यारह की यह टिप्पणी अब भी रहस्य बनी हुई है। आखिर इसका असली मतलब क्या था, यह स्पष्ट होना बाकी है, लेकिन इसने निगम की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
अमृत संदेश अखबार जरूर पढ़ें दो और ग्यारह आखिर है क्या...?
0 Comments