धमतरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में थाना अर्जुनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जायलो कार में अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 96 पौवा देशी प्लेन शराब और एक जायलो कार जप्त की है। जप्त सामग्री की कुल कीमत 2,27,680 रुपये आंकी गई है पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा मोड़ NH-30 ओवरब्रिज के नीचे एक जायलो कार में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही हैसूचना मिलते ही सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में अर्जुनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर एक व्यक्ति महेन्द्रा जायलो कार क्रमांक CG-06-L-0282 के पास मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम खिलानंद उर्फ गोलू साहू (33 वर्ष) निवासी धौराभांठा थाना अर्जुनी, जिला धमतरी बताया पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर अंदर खाकी रंग के दो कार्टून मिले। जांच करने पर दोनों कार्टून में 180-180 एमएल की 96 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 17.280 लीटर पाई गई, जिसकी कीमत 7,680 रुपये आंकी गई आरोपी से शराब रखने या बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने 96 पौवा देशी प्लेन शराब और लगभग 2,20,000 रुपये कीमत की जायलो कार जप्त कर ली। इस प्रकार कुल 2,27,680 रुपये की सामग्री जप्त की गई मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 37/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है
आरोपी का विवरण :
खिलानंद उर्फ गोलू साहू
पिता – ईश्वर साहू
उम्र – 33 वर्ष
निवासी – धौराभांठा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)

0 Comments