माँ शीतला के सहस्त्र जलाभिषेक का आयोजन, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जुटेंगे श्रद्धालु
धमतरी शहर के महिमा सागर वार्ड स्थित श्री शीतला माता मंदिर में माँ शीतला का पावन सहस्त्र जलाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है यह धार्मिक कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माँ शीतला का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे मंदिर समिति और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दिनभर पूजा-अर्चना और भक्ति का माहौल  है सहस्त्र जलाभिषेक के दौरान भक्तजन माँ शीतला का जल से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना किया  कार्यक्रम के दौरान दिनभर भंडारा प्रसादी वितरण भी किया  जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है आयोजकों ने धमतरी शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है