भक्त मां कर्मा जयंती पर पोटियाडीह में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा गांव
संजय देवांगन धमतरी ग्राम पोटियाडीह में भक्त मां कर्मा की जयंती इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। पूरे गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला और सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही, जिससे आयोजन एक यादगार उत्सव बन गया कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। गांव की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में पूरे ग्राम का भ्रमण किया भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली यह यात्रा पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा का समापन झिरिया साहू समाज भवन में हुआ, जहां मुख्य आयोजन आयोजित किया गयामुख्य कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पोटियाडीह की सरपंच शिवबती जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त व्याख्याता केपी साहू ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों में लक्ष्मीनारायण साहू पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ, डीआर साहू अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ, अनिल तिवारी पूर्व जनपद सदस्य, राजीव गिरी गोस्वामी उपसरपंच. मोतलाल हिरवानी वरिष्ठ समाजसेवी. शिशुपाल जांगड़े अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति, दीप्ती साहू महिला सुरक्षा समाज उपाध्यक्ष), सुरेखा साहू (जिला कार्यकारिणी सदस्य, संगीता साहू एवं तेजप्रताप साहू पंच सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे अतिथियों ने अपने संबोधन में मां कर्मा के जीवन, उनके त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और
सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैंकार्यक्रम का संचालन रितु कुमार साहू द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा और अनुशासन बना रहा। वहीं आभार प्रदर्शन सुदर्शन साहू ने करते हुए सभी अतिथियों, आयोजकों और उपस्थित ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया। इस दौरान रामजी साहू, बसंत कुमार साहू, कामता प्रसाद साहू, भोजराम साहू, पालुराम साहू, हुलास राम साहू, राधेश्याम साहू, गोदावरी साहू, नंदनी साहू, डेमिन साहू, लता साहू सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दियाअंत में मां कर्मा की जीवनी पर आधारित कविता पाठ किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन हुआ, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती मिली पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और हर ओर मां कर्मा के जयकारे गूंजते रहे। इस सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों और आयोजकों की सराहना की जा रही है


0 Comments