संजय देवांगन/धमतरी होली पर्व को लेकर इस बार शहर के गणेश चौक में बेहद सुंदर और आकर्षक होलिका दहन की झांकी सजाई गई है। रंग-बिरंगी लाइटों, पारंपरिक सजावट और भक्ति भाव से सजी इस झांकी ने लोगों का मन मोह लिया स्थानीय युवाओं और समिति के सदस्यों की मेहनत से तैयार की गई यह झांकी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक झांकी देखने पहुंचे और सेल्फी लेते नजर आए समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांति और सौहार्द्र के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं

त्योहार को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग रंगों के इस पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।