धमतरी ग्राम पंचायत सेहरा डबरी में गुरुवार 05 मार्च 2026 को पारंपरिक फाग गीत एवं होली सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने फाग गीतों के माध्यम से होली की परंपरा को जीवंत करते हुए एक-दूसरे को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू उपस्थित रहीं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सत्यप्रभा साहू (सदस्य जनपद पंचायत धमतरी), सरपंच श्री विजय मारकंडे, उपसरपंच श्री लतखोर साहू, पूर्व सरपंच श्री किशोर साहू, किशन नेताम, मनीष साहू, अशोक साहू, कुंजू कुमार, भूपेन्द्र दास, मानिक पुरी सहित ग्राम पंचायत के पंचगण श्रीमती राधिका साहू, लिलेश्वरी साहू, मोहन साहू, रीना साहू, प्रेमीन साहू और ईश्वरी मांडवी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य सत्यप्रभा साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली के ये रंग सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमें एक परिवार की तरह जोड़ती हैं और हमारे त्यौहार ही हमारी असली शक्ति हैं उन्होंने आगे कहा कि आज जब पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति की ओर देख रही है, तब हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी परंपराओं का सम्मान करें और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक सहेजकर पहुंचाएं। होली के ये रंग समाज में मौजूद छोटे-मोटे मतभेदों को मिटाकर हमें एक सूत्र में बांधने का अवसर देते हैं इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजन, मातृशक्तियां और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर फाग गीतों और होली सम्मेलन का आनंद लिया तथा पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

0 Comments