संजय देवांगन //धमतरी स्थानीय खेल प्रतियोगिता में महात्मा गांधी वार्ड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल और शानदार तालमेल का परिचय दिया, जिसके चलते वे फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे सेमीफाइनल मुकाबले में महात्मा गांधी वार्ड की टीम का सामना मजबूत रामपुर वार्ड की टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन महात्मा गांधी वार्ड के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए रामपुर वार्ड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली फाइनल मुकाबले में महात्मा गांधी वार्ड का सामना पोटियाडीह जैसी धाकड़ टीम से हुआ। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मैदान में मौजूद रहे। मुकाबले की शुरुआत में महात्मा गांधी वार्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में शानदार 123 रन बनाए, जिससे पोटियाडीह के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा हो गया लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोटियाडीह की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की और मुकाबले को रोचक बनाए रखा, लेकिन महात्मा गांधी वार्ड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया निर्धारित ओवरों में पोटियाडीह की टीम केवल 90 रन ही बना सकी, जिसके चलते महात्मा गांधी वार्ड ने यह मुकाबला 30 रन से जीत लिया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया इस शानदार जीत के साथ महात्मा गांधी वार्ड की टीम को 20 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार भी प्रदान किया गया। जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजेता टीम के खिलाड़ियों का मैदान में ही जोरदार स्वागत किया गया और खेल प्रेमियों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी