संजय देवांगन // धमतरी पुलिस ने ग्रामीण सुरक्षा को नई ताकत देते हुए थाना रूद्री क्षेत्र के ग्राम भटगांव में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। एसपी धमतरी के निर्देशन में शुरू हुए इस केंद्र से अब ग्रामीणों को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता सीधे उनके गांव में ही उपलब्ध होगी उद्घाटन नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) धमतरी द्वारा फीता काटकर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह केंद्र कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा कार्यक्रम की सबसे खास बात रही
महिला कमांडो दल का गठन। भटगांव में गठित यह दल महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता अभियान और सामाजिक अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएगा। नवगठित टीम को सुरक्षा किट भी वितरित की गई
ग्राम सरपंच, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संदेश देकर गया।
👉 अब भटगांव में सुरक्षा और विश्वास—दोनों रहेंगे


0 Comments