धमतरी शहर के बांसपारा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बांसपारा निवासी आशुतोष उर्फ आशिष यादव ने प्रिंस नेताम पर चाकू से हमला कर दिया। घटना इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में हुई, जहां प्रिंस नेताम अकेला था हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से धारदार चाकू भी बरामद किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है


0 Comments