सनंजय देवांगन 


धमतरी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला धमतरी के अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में कुरुद में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना और छात्र हितों को लेकर चर्चा की गई इस दौरान जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि एनएसयूआई की नीतियों से प्रभावित होकर जिले में लगातार छात्र संगठन से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है बैठक में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए जागेन्द्र सिंह को कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष, होमेन्द्र साहू को ब्लॉक उपाध्यक्ष, ऋषभ बंजारे को संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरुद का अध्यक्ष, युगल बैस को दाऊ कल्याण सिंह सोनवानी महाविद्यालय जिजामगांव का अध्यक्ष तथा अजय दीवान को कुरुद ब्लॉक स्कूल यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया बैठक में जिला महासचिव तेजप्रताप साहू, जिला सचिव सुदीप सिन्हा, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पाल, मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिन्हा, कुरुद विधानसभा उपाध्यक्ष यश चंद्राकर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे