धमतरी अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर शहर के बस स्टैंड परिसर में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए शीतल पेयजल केंद्र (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य का उद्घाटन नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा द्वारा किया गया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों और आम नागरिकों के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ छाछ का वितरण किया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने संबोधित करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज में समानता, अधिकार और सम्मान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प दिवस है उन्होंने आगे कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में प्याऊ और छाछ वितरण जैसे कार्य आम जनता के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनते हैं। यह सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। महापौर ने शहर के सभी संगठनों और नागरिकों से ऐसे जनहित कार्यों में आगे आने की अपील भी की कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया और सेवा कार्य को प्रेरणादायक बताया