धमतरी // धमतरी पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बेसहारा अर्धविक्षिप्त महिला को सुरक्षित संरक्षण देकर मानसिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया है। थाना अर्जुनी पुलिस को 14 अप्रैल को ग्राम कलारतराई क्षेत्र में एक अज्ञात महिला भटकती हुई मिली थी, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुनीता बताया, लेकिन अपने परिवार और निवास के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकी महिला की मानसिक स्थिति असामान्य पाए जाने पर पुलिस ने उसे तत्काल सुरक्षा के लिए सखी सेंटर धमतरी में रखा। इसके बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर के सेन्द्री स्थित मानसिक उपचार केंद्र रेफर किया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धमतरी की अनुमति मिलने के बाद थाना अर्जुनी पुलिस ने सभी वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर महिला को सुरक्षित रूप से मानसिक उपचार केंद्र सेन्द्री, बिलासपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है धमतरी पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है पुलिस ने कहा है कि समाज के कमजोर और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे भी ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे