धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नगरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना नगरी में लिखित आवेदन देकर बताया कि बिड़गुड़ी निवासी पूनम प्रजापति ने उससे विवाह करने का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। लंबे समय तक शादी का आश्वासन देने के बाद जब महिला ने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए साफ इंकार कर दिया। इसके साथ ही आरोपी ने महिला को दोबारा संपर्क नहीं करने की धमकी भी दी महिला की शिकायत पर नगरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 29/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) एवं 351(2) के तहत मामला कायम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लियापूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूनम प्रजापति, पिता स्वर्गीय जोगी राम प्रजापति, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिड़गुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी