
धमतरी। शहर में 24 और 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले “युवा उत्सव 2026 - इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” को लेकर धमतरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है कार्यक्रम में जिले सहित बाहरी जिलों और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बी.सी.एस. कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, मंच सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी, जो पूरे आयोजन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को भी ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है ताकि बाहर से आने वाले प्रतिभागियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो धमतरी पुलिस ने बाहरी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए अलग सुरक्षा प्लान तैयार किया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास निगरानी बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि युवा उत्सव को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों, आयोजकों और प्रतिभागियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें निरीक्षण के दौरान एएसपी धमतरी, सीएसपी धमतरी, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे धमतरी पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और पूरे आयोजन पर लगातार नजर रखी जाएगी
0 Comments