संजय देवांगन धमतरी कटातालाब क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खुदाई कर रही JCB मशीन की चपेट में आने से पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन का कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया पाइपलाइन फूटते ही तेज़ दबाव के साथ पानी सड़क पर बहने लगा और देखते ही देखते आसपास का क्षेत्र पानी से भर गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदने का कार्य चल रहा था इसी दौरान भूमिगत पाइपलाइन का सही अनुमान नहीं लग पाने के कारण JCB का बकेट पाइप से टकरा गया, जिससे पाइपलाइन फूट गई। घटना के बाद कुछ देर तक पानी लगातार बहता रहा, जिससे बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बह गया
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमिगत पाइपलाइन और अन्य आवश्यक सेवाओं की सही जानकारी लेकर सावधानीपूर्वक खुदाई की जानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है
फिलहाल, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या बयान सामने नहीं आया है स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि निर्माण कार्यों के दौरान आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सरकारी संपत्ति के साथ-साथ आम जनता को होने वाली परेशानी से भी बचा जा सके

0 Comments