28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारियां
संजय देवांगन धमतरी जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा निर्धारित पोलियो बूथों पर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की खुराक दिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और मितानिन कार्यकर्ता घर-घर जाकर उन बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाएंगे, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में स्वास्थ्य अमले की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे इस जनहित अभियान में सहयोग करें और कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे
धमतरी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा"

0 Comments