संजय देवांगन धमतरी। बारिश के मौसम को देखते हुए महापौर रामू रोहरा ने नगर पालिक निगम के अधिकारियों की अहम बैठक लेकर शहर की जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की बैठक में सभी वार्डों में नालियों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान, बंद नालों को तत्काल साफ कराने और वर्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई
महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के किसी भी वार्ड में बारिश का पानी जमा नहीं होना चाहिए जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए समय पर आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं उन्होंने कहा कि नालियों की नियमित सफाई, कचरे का समय पर उठाव और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है
बैठक में नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा फील्ड अमले को लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए महापौर ने कहा कि बरसात के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम का पूरा अमला पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करेगा
महापौर रामू रोहरा ने शहरवासियों से भी अपील की कि नालियों में कचरा और प्लास्टिक न डालें तथा शहर को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सके और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे


0 Comments