संजय देवांगन धमतरी। ग्राम खरतुली में एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण की मिसाल देखने को मिली गांव में एक स्थान पर अचानक करीब 6 फीट लंबा कोबरा नाग दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई कोबरा को देखते ही ग्रामीणों ने बिना कोई जोखिम उठाए इसकी सूचना सर्प मित्र सूर्यकांत साहू को दी
सूचना मिलते ही सर्प मित्र सूर्यकांत साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने काफी सावधानी और सतर्कता के साथ कोबरा नाग को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू की काफी सावधानी के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी लोग सांप को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। करीब 6 फीट लंबे कोबरा नाग को देखकर लोगों में कौतूहल भी रहा। सूर्यकांत साहू ने ग्रामीणों को समझाया कि सांप दिखाई देने पर घबराने या उसे मारने की कोशिश करने के बजाय तुरंत सर्प मित्र या संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए
सांप को न मारें, सूचना दें
सर्प मित्र सूर्यकांत साहू लगातार सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि सांप भी हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अधिकांश परिस्थितियों में सांप इंसानों से दूर रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन अचानक आमना-सामना होने पर खतरा पैदा हो सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि घर, खेत या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश खुद न करें सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दे
खरतुली में करीब 6 फीट लंबे कोबरा नाग के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने सर्प मित्र सूर्यकांत साहू के इस कार्य की सराहना की
एक जीवन बचाना भी इंसानियत है, सांपों को मारें नहीं—सुरक्षित रेस्क्यू कराएं

0 Comments