संजय देवांगन //धमतरी परिक्षेत्र साहू समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार, 23 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता की
रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान सामाजिक एकता, भाई-बहन के स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना की
कार्यक्रम में परिक्षेत्र के संरक्षक चंदू लाल साहू, डी.आर. साहू, ललित चौधरी, संत कुमारी सोनबेर, परिक्षेत्र अध्यक्ष रूपेंद्र गंजीर, उपाध्यक्ष महेश्वर साहू एवं नुतेश्वरी साहू, संगठन सचिव देवी साहू तथा सचिव उमाशंकर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र से अध्यक्ष प्रेम लाल साहू, तिजू राम साहू, कृष्ण कुमार साहू एवं गोपाल राम साहू तथा ग्रामीण उपाध्यक्ष मुकेश साहू, भरत साहू एवं दया नन्द साहू कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा परिक्षेत्र से पहुंचे वरिष्ठजनों जेठा लाल, गोवर्धन, रेखराम, उमेश कुमार, खेमू राम, कीर्तन साहू एवं चन्द्र देव साहू की भी विशेष उपस्थिति रही
महिला प्रकोष्ठ की रही महत्वपूर्ण भूमिका
रक्षाबंधन महोत्सव के आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका रही। महिला प्रकोष्ठ संयोजक संगीता साहू के साथ सुरेखा साहू, गणेश्वरी साहू, नीता साहू, कविता साहू, भुनेश्वरी साहू, तुलसी साहू, दीप्ती साहू, कुंती साहू, कौशल्या साहू, ईश्वरी साहू, नंदनी साहू, द्रोपती साहू, गोदावरी साहू, भगवती एवं प्रीति साहू सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर ग्रामीण मातृशक्ति की भी विशेष उपस्थिति रही। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए रक्षाबंधन पर्व की परंपरा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।
अंत में महिला प्रकोष्ठ एवं समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों, मातृशक्ति एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन महोत्सव पूरे उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

0 Comments