संजय देवांगन //धमतरी हरकेशर वार्ड देवांगन समाज के अध्यक्ष एवं विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। समाजजनों ने आपसी सहमति और भाईचारे के साथ नई कार्यकारिणी का चयन किया। खास बात यह रही कि पिछले कार्यकाल में भी शांति लाल देवांगन समाज के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके पूर्व कार्यकाल और समाज के साथ सक्रिय जुड़ाव को देखते हुए एक बार फिर उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है
शांति लाल देवांगन के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने से समाज के लोगों में उत्साह देखा गया। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि पिछले कार्यकाल के अनुभव का लाभ लेते हुए वे आगामी कार्यकाल में भी समाज को एकजुट रखने तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
नई कार्यकारिणी में ईश्वरी प्रसाद देवांगन को सचिव तथा द्वारका प्रसाद देवांगन कोषाध्यक्ष चुने गए
वहीं, समाज की महिला इकाई में रेवती देवांगन को अध्यक्ष, पूर्णिमा देवांगन को सचिव तथा गिरजा देवांगन कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई
चुनाव के दौरान समाज के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने के बाद समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं
समाज के सदस्यों का कहना है कि नई कार्यकारिणी के सामने समाज की एकता को मजबूत करने, सामाजिक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। शांति लाल देवांगन के पिछले कार्यकाल के अनुभव के साथ एक बार फिर नेतृत्व मिलने से समाज को उनसे बेहतर कार्य की उम्मीद है

0 Comments