गोल्डी खान धमतरी/शहर समेत पड़ोस के गांव के दो ताजा मामलों में पुलिस सवालों से घिरी हुई नजर आ रही है दोनों ही मामलों में कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे है जिसे लेकर नाराजगी भी लोगो में काफी है ज्ञात हो कि पिछले दिनों रूद्री रोड की होटल में एक युवती की संदिग्ध मौत हुई थी इस मामले में पुलिस युवती की मौत की वजह अब तक नहीं ढूंढ पाई है जबकि मामले को हत्या से भी जोड़ा जा रहा है आज गुरुवार को मानिकपुरी समाज के सदस्य इस मामले पर कार्रवाई की मांग लेकर कलेक्ट्रेट भी पहुंचे थे जिन्होंने युवती की मौत पर संदेह जताया है साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है
जबकि ग्राम श्याम तराई के मामले में आज ग्रामीणों ने एक मकान के बाहर एकत्रित होकर अपनी नाराजगी जाहिर की है जिसकी वजह इलाके में संदिग्ध गतिविधियों का संचालित होना है इस मामले में भी ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध लोग काफी समय से आना जाना कर रहे थे पुलिस में जिसकी कई बार खबर भी दी गई बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया हालांकि उसके बाद दो दिन पहले ही कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है मगर उन पर मामूली कार्रवाई करने का भी आरोप पुलिस पर लगाया जा रहा उनका कहना है कि इस मामले में एक प्रमुख संदिग्ध महिला पहले ही फरार हो गई है जिसे लेकर भी पुलिस पर सवाल उठाया जा रहा है और तरह तरह की चर्चा की जा रही है