गोल्डी खान धमतरी। जुआरियों की धरपकड़ के मामले में पुलिस का सूचनातंत्र बेहतर काम कर रहा है और धडाधड़ जुआरी पकड़े जा रहे है खास बात इस मामले में मानो पूरे जिले के मुखबिर अलर्ट हो गए है और जिले के लगभग सभी थानों की पुलिस को जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिल रही है हालांकि दिवाली के पहले शांति व्यवस्था के लिए इस कार्रवाई की तारीफ भी की जा रही है मगर इसके साथ जुआरियों से पकड़ी गई कम कम रकम को लेकर सवाल भी उठ रहे है कि पुलिस को अब तक शायद किसी बड़े फड़ या फिर किसी बड़े जुआरियों का पता नहीं चल पाया है जबकि जब जिले में छोटे जुआरी पकड़े जा रहे है तो क्या बड़े जुआरी जुआ नहीं खेल रहे होंगे दूसरी ओर इन कार्यवाहियों को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह जुआरियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस का सूचनातंत्र इतना मजबूत हुआ है और सभी थानों से जुआरियों के पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है तो इतनी ही सतर्कता के साथ अन्य अपराधों की भी रोकथाम हो और अन्य अपराधों को लेकर भी सूचनातंत्र इतना ही मजबूत हो तो फिर जिले में कितनी शांति होगी लोगो का यह भी कहना है