गोल्डी खान धमतरी। एक तरफ पटवारी संघ के सदस्य और पदाधिकारी अपनी मांगो को लेकर आंदोलन पर है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने उन पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है जिसमे नोटिस और निलंबन जैसी कार्रवाहिया भी हो रही है हालांकि इस कार्यवाहियों से पटवारियों को कितना फर्क पड़ता है यह तो बात की बात है मगर फिलहाल उनका आंदोलन जारी है ज्ञात हो कि करीब 20 दिन पहले से पटवारी संघ के द्वारा शहर के गांधी मैदान में पीवी एप से जुड़ी दिक्कतों के अलावा अपनी अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है फिर खास बात यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन भी है जिससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा है फिर धान खरीदी का सीजन भी सिर पर है इससे किसानों को भी बड़ी दिक्कत हो सकती है हालांकि प्रशासन की माने तो प्रशासन के द्वारा धान खरीदी को लेकर पृथक से व्यवस्था कर ली गई है वही इधर धरनारत पटवारी अपनी मांगो पर अड़े ही हुए है जिसके बाद उन पर प्रशासन का एक्शन भी शुरू हो गया है पटवारियों की माने तो आंदोलन में शामिल करीब 148 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जबकि नगरी और मगरलोड के दो पटवारियों पर निलंबन की भी कार्रवाई की खबर है जो कि सिलसिलेवार हुई है मतलब करीब चार दिन पहले एक पटवारी तो उसके बाद दूसरे पटवारी पर यह कार्रवाई हुई है जिसके बाद भी पटवारी अपने आंदोलन पर अड़े हुए ही है इस मामले में राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष वासुदेव भोई ने कहा कि वह लोग अपनी मांगो पर फोकस कर रहे है शासन प्रशासन उनकी मांगों को जल्द सुने और पटवारियों के साथ किसानों को भी राहत पहुंचाए समय पर सबका काम होगा तो दिक्कत नहीं होगी और किसी का कार्य प्रभावित भी नहीं होगा बहरहाल अब आगे यह आंदोलन और कितने दिन चलता है यह देखना दिलचस्प होगा कि शासन प्रशासन कितने दिनों में उनकी मांगों को सुनता है वैसे इस आंदोलन से सरकारी कामकाज के साथ लोगो को भी बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ रही है